Invalid slider ID or alias.

विशाल शोभायात्रा निकाल मनाई महाशिवरात्रि।

 

वीरधरा न्यूज़ चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चंदेरिया के हनुमान मंदिर से सैकड़ों भक्त जनों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो चंदेरिया के प्रमुख मार्गो से होती हुई नर्मदेश्वर महादेव शीतला माता चौक पहुंची यात्रा में शामिल सैकड़ों भक्त जनों का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा ढोल नगाडो डीजे के साथ सभी मार्गों पर शोभा यात्रा पर भारी भरकम फूल बरसाए गए। शोभायात्रा का चंदेरिया में जगह-जगह स्वागत किया गया। जिसमें शहर उपाध्यक्ष हंसराज सुवालका सहित सभी चंदेरियावासी मौजूद रहे।

Don`t copy text!