Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-भारत तिब्बत संवाद मंच ने हजारेश्वर महादेव में अभिषेक कर मनाया महाशिवरात्रि पर्व।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तोडगढ़। जिले भर मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया।
शहर के विभिन्न शिवालयों पर शिव भक्तों की कतारें लगी रही, ओर भक्तों में शिव आराधना को लेकर उत्साह देखा गया।
भारत तिब्बत संवाद मंच के प्रदेशाध्यक्ष भारती वैष्णव के नेतृत्व में हजारेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक कर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया।
इस दौरान प्रान्त अध्यक्ष यशोदा टेलर, जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर पूरी, महिला जिलाध्यक्ष गायत्री उपाध्याय, सीता गोयल, देव शर्मा, सूरज भाटी, मेघना उपाध्याय, अंशिका भंडारी आदि सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों उपस्थित रहे।
इस दौरान मानसरोवर मुक्ति की कामना को लेकर हजारेश्वर महादेव में अभिषेक व विशेष पूजा अर्चना कर महंत चन्द्र भारती जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

Don`t copy text!