Invalid slider ID or alias.

रावतभाटा-दशनाम गोस्वामी समाज की आवश्यक बैठक आयोजित हुई।

 

वीरधरा न्यूज़।रावतभाटा@ श्री कैलाश पूरी गोस्वामी।
रावतभाटा।भैंसरोडगढ़ के निकट ग्राम तंबोलिया में अन्नपूर्णा मठ माताजी मंदिर परिसर में दशनाम गोस्वामी समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्व गुरु शंकराचार्य कमेटी के अध्यक्ष भैरू शंकर पुरी ठिकाना भैंसरोडगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंदिर निर्माण को लेकर हुई बैठक मैं पूर्व निर्माण कार्य किया जिसका लेखा जोखा सचिव प्रकाश पुरी ने सुनाया। समाज एवं दानदाता द्वारा सप्रेम भेंट राशि प्राप्त हुई 608821 रुपए जिसमें सामग्री एवं कारीगर मजदूरी खर्च किए गए 580200 रुपए श्री पोते 28621 रुपए रहे आगे निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है रंगाई पुताई जारी है रंग रौनक बकाया कार्य शीघ्र करने के लिए 1 माह के लिए निर्माण कार्य को गति देने के लिए जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें अध्यक्ष रमेश पुरी, उपाध्यक्ष भगवत पुरी, कोषाध्यक्ष प्रकाश पुरी, सचिव देबी पुरी, सचिव लादू पुरी ल, संरक्षक किशन पुरी, संरक्षक पप्पू गुर्जर आदि को कमेटी गठित कर जिम्मेदारी सौंपी गई। और कार्य शुरू करवा दिया गया बैठक में समाज के पूर्व अध्यक्ष बारवा मंडल के शंकरपुरी, ऊकार पुरी, मोहनपुरी, भैरू पुरी, नंदपुरी, गोपालपुरी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पुरी, मुकेश पुरी आदि समाज के महंत गण बैठक में मौजूद रहे।

Don`t copy text!