Invalid slider ID or alias.

कपासन-पी ईओ सुरपुर गोविंद शरण बंसल को ए सी बी ओ पद पर पदोन्नति पर ग्राम वासियों ने दी भावभीनी विदाई।

 

वीरधरा न्यूज।कपासन@ श्री रोशन लाल रैगर।

कपासन।ग्राम पंचायत सुरपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद शरण बंसल को ए सी बी ओ पद पर पदोन्नति होने पर ग्राम वासियों एवम् विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य आतिथ्य पूर्व सरपंच माधव लाल जाट, अध्यक्षता मुकेश कुमार जटिया पंचायत समिति सदस्य, विशिष्ठ अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष छोगा लाल गाडरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश चंद्र जाट, सोहन लाल लोधा, व्याख्यता सोहन लाल फुटेला, महेंद्र सिंह राठौड़, आनंद कुमार जांगिड़, कैलाश चंद्र रैगर, बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूपाली मीणा, पिंकी वर्मा, हनुमान पचार, जय सिंह दलिया, कुलदीप शिक्षण संस्थान के प्रबंध संचालक रोशन लाल रैगर, सुरपुरी विद्यालय के सुरेश चंद्र खटीक, कुंभाखेड़ाके सोहन लाल खटीक, शहनाज मैडम, राज कुमारी, सीता जाट, तरनावोकाखेड़ा के दिलीप बारेगामा, जय सिंह मीणा, गोपाल तोतला आदि ने पी ई ओ गोविंद शरण बंसल की कार्य शैली का बखान किया। साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्य की भूरी भूरी प्रसंशा की। कार्यक्रम का संचालन गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया।

Don`t copy text!