Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा/बनेड़ा-डाँ. कल्पना शर्मा राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार 2021 विजेता।

 

वीरधरा न्यूज़।बनेड़ा@ श्री दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा।

भीलवाड़ा/बनेडा। भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं पर्यावरण शिक्षण केंद्र सीईई द्वारा स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बनेड़ा की प्रधानाचार्य डॉ. कल्पना शर्मा को राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र पुरूस्कार 2021 से नवाजा गया है। डाँ. शर्मा को यह पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए सकारात्मक प्रयासों और नेतृत्व हेतु प्रदान किया गया है। पर्यावरण संरक्षण एवं टिकाऊ विकास हेतु विभिन्न विद्यालयों में अपनी शैक्षिक यात्रा के दौरान डॉ. शर्मा ने जैव विविधता उद्यान, हर्बल गार्डन, पोषण वाटिकाएँ स्थापित की तथा पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए। विद्यार्थियों के पठन- पाठन विषयों को हैंडप्रिंट गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही विद्यालय प्रबंधन शिक्षकों गैर शिक्षण कार्मिकों अभिभावकों, भामाशाहों व सामुदायिक गतिशीलता के माध्यम से अपने विद्यालय के वातावरण को विद्यार्थियों के लिए सीखने सिखाने के केंद्र के रूप में स्थापित किया।

Don`t copy text!