Invalid slider ID or alias.

बेंगु-क्षेत्रीय विधायक विधुड़ी के आदेश से वंचित बच्चों को मिला पोषाहार।

 

वीरधरा न्यूज़।बेंगु@ श्री महेन्द्र धाकड़।

चित्तौड़गढ़ / बेगूँ। ग्राम पंचायत दौलतपुरा में 17 नवंबर 2021 को आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान में बेगूँ शहर से मात्र 3 किलोमीटर दूर संपूर्ण अनुसूचित जाति की कालबेलिया बस्ती में रहने वाले लगभग 6 वर्ष से कम आयु के 3 दर्जन बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र से पोषाहार नहीं मिल रहा था। यह बच्चे किसी भी आंगनवाड़ी केंद्र से नहीं जुड़े हुए थे, उक्त बस्ती के गर्भवती व धात्री महिलाएं भी पोषक आहार से वंचित थी। विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी की आदेश पर प्रशासन गांव के संग कार्यक्रम में इन लोगों को आंगनवाड़ी की सुविधा से जोड़ा गया। 18 फरवरी शुक्रवार को इनको पहली बार पोषाहार का वितरण विकास अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने स्वयं बस्ती में पहुँचकर बस्ती के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार के पैकेट वितरण किये। पहली बार पोषाहार प्राप्त करके गांव की महिलाएं बच्चे बहुत हर्षित हुए, साथ ही उन्होंने यहीं पर आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की मांग की। इस पर विकास अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि इसका प्रस्ताव भेज चुके है, जल्दी आप लोगों के यहां आंगनवाड़ी केंद्र खुल जाएगा।
इस दौरान महिला पर्यवेक्षक मंजू जैन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संपत प्रजापत भी उपस्थित थे। वर्तमान में विकास अधिकारी संजय कुमार शर्मा के पास महिला एवं बाल विकास अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज भी है, उन्होंने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पाबंद किया कि वो हर बच्चे को आंगनबाड़ी से जोड़े।

Don`t copy text!