Invalid slider ID or alias.

सावा-कस्बे में हेलीकॉप्टर से विदा होकर आई दुल्हन।

वीरधरा न्यूज़ सावा@ श्री नितेश कुमावत।
सावा। कस्बे के व्यास(पारीक) परिवार के शास्त्री स्व. बालमुकुंद व्यास के पुत्र दिनेश कुमार व्यास के पुत्र नीलेश व्यास की बारात राजसमंद के दरीबा में राजकुमार पारीक के यहां गई वहां से विदा हो कर नीलेश व्यास संग डॉ. आयुषी पारीक नव विवाहित दुल्हा-दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर सावा के महाराणा प्रताप स्टेडियम में अस्थाई हेलिपैड पर लेंडिंग हुआ।
इस अवसर पर व्यास परिवार के दिनेश कुमार व्यास, ओमप्रकाश व्यास, शैलेन्द्र व्यास व समस्त व्यास परिवार सहित उपसरपंच शम्भु लाल तेली, चौकी प्रभारी जगवीर सिंह, पुलिस थाना शम्भुपूरा जाप्ता के साथ मोर्चे संभाले हुए रहे तथा व्यवस्था संभाली। व्यास परिवार के दिनेश कुमार व्यास ने कार्यक्रम को सफल बनाने व सहयोग प्रदान करने पर सभी प्रशासन एवं ग्रामवासियों का आभार जताया और धन्यवाद व्यक्त किया। हैलिकॉप्टर की चर्चा सुबह से लोगो के बीच चल रही थी। हेलिकॉप्टर देखने के लिए खेड़ा, ठाणी, चिकसी व सावा सहित कई गांव के लोगों ने बड़े उत्साह से हेलीकॉप्टर को निहारा ओर सेल्फी ली, हेलीकॉप्टर का ग्रामवासी सुबह से इंतजार करते हुए दिखाई दिए दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा व सफल यात्रा के पश्चात फिर उड़ान भर चला गया।

Don`t copy text!