Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-शहीदों को याद कर पुष्प अर्पित कर मौन रखा गया व शांति मार्च निकाला।

वीरधरा न्यूज।भूपालसागर@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

भूपालसागर। शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति शांति अहिंसा निदेशालय जयपुर मनीष कुमार शर्मा एवं चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक दिलीप नेबनानी के निर्देशानुसार उपखंड प्रशासन भूपालसागर एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति भूपालसागर के तत्वधान में रविवार को नेहरू बस स्टैंड जाशमा मे शहीदों को याद किया गया एवं महात्मा गांधी पर पुष्प अर्पित कर मौन रखा गया, शांति मार्च निकाला गया। जिसमें सत्य अहिंसा प्रेम सौहार्द को ढाल बनाकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी भावना सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार सोनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह चुंडावत, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति से ब्लॉक संयोजक दिलीप कुमार जैन सहसंयोजक, सैयद फिरोज अली, भोपाल सागर नगर अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच देवी लाल लोहार, प्रधानाचार्य रामस्वरूप मीणा लखन मीणा एवं विद्यालय स्टाफ ,जाशमा चौकी से मुकेश जस्सा राम, रमेश चंद्र जैन रामचंद्र ग्राम, विकास अधिकारी देवी लाल जाट, गोपाल लाल राव, भंवरलाल राजौरा, लोकेश शर्मा सहायक सचिव कैलाश चंद्र शर्मा स्काउट गाइड पृथ्वीराज जाट, मनोज राजौरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला बाल विकास आशा सहयोगिनी लोकेश खटीक, दिनेश चंद्र धोबी गोपाल प्रजापत आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!