Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-जिले में 2 स्थानीय अवकाश घोषित।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा ने आदेश जारी कर राज्य सरकार के सार्वजनिक/ऐच्छिक अवकाशों के अतिरिक्त चित्तौड़गढ़ जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
आदेशानुसार 25 मार्च, 2022 (शुक्रवार) को शीतला अष्टमी पर उपखंड क्षेत्र कपासन, राशमी, भोपालसागर एवं गंगरार में अवकाश रहेगा। इसी प्रकार 30 मार्च, 2022 (बुधवार) को रंग तेरस पर उपखंड क्षेत्र कपासन, राशमी, भूपालसागर एवं गंगरार क्षेत्र को छोड़कर संपूर्ण जिले में तथा 28 जुलाई, 2022 (गुरुवार) को हरियाली अमावस्या पर संपूर्ण जिले में अवकाश रहेगा।

Don`t copy text!