Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-कनिष्ट सहायक राजेन्द्र चौधरी को उतकृष्ट कार्य पर सम्मानित का आकोला जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज।भूपालसागर@ श्री शेख सिराजुद्दीन।
भूपालसागर। कनिष्ट सहायक राजेन्द्र चौधरी को उतकृष्ट कार्य पर सम्मानित का आकोला जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
राजस्व मण्डल राजस्थान के निर्देशानुसार डीआरडीहाँल में जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा के आदेशानुसार उपखण्ड, तहसील एवं उपतहसील स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी उत्कृष्ट कार्मीकों का सम्मान समारोह अतिरीक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी एवं ज्ञानमल खटीक की मोजुदगी में आयोजित किया। समारोह में तहसील के कनिष्ट सहायक राजेन्द्र चौधरी को तहसील में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उतकृष्ट कार्य पर समानित राजेंद्र चौधरी का आकोला उपसरपंच भेरूलाल जाट, वार्डपंच रूपलाल माली, रामेश्वर लाल बंजारा, भगवती लाल नाई, बद्रीलाल जाट आदि ने चौधरी का साफा पहनाकर स्वागत किया।

Don`t copy text!