Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-पंजाब की कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री विनोद नागौरी।
निम्बाहेड़ा। पंजाब में बठिंडा से फिरोजपुर मार्ग पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रास्ते में रोक कर उनका अपमान करने पर पंजाब की कांग्रेस सरकार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी एवं सांसद सी.पी. जोशी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बाबा रामदेव मंदिर से आरम्भ हुआ, जो शेखावत सर्कल पर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हाथों में मशाल लेकर चल रहे थे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेन्द्र जाखड़, कपिल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप चपलोत, संजय सिंघवी, पार्षद जगदीश माली, नंदकिशोर मेनारिया, राकेश कुमावत, प्रकाश कुमावत, ललित साहू, बबलू माली, राहुल धोबी, पिंटू गवारिया, राकेश गवारिया, अर्जुन गायरी, प्रदीप चावला, देवेन्द्र कुमावत, प्रवक्ता कमलेश बनवार, सत्तू माली, विजय सिंह, कालू गायरी, विजय गवारिया, संदीप आशर्मा, कालू दशोरा एवं चेनु माली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!