Invalid slider ID or alias.

मेड़ता रोड-अपने सत्कर्मो से ही भवसागर को पार लगाया जा सकता है- संत रामवल्लभ राम।

 

वीरधरा न्यूज़।मेड़ता रोड@ श्री एजाज़ अहमद उस्मानी।
मेड़ता रोड। निकटवर्ती गांव असावरी में एक कार्यक्रम में संतों का स्वागत सत्कार हुआ।नोखा रामद्वारा के उत्तराधिकारी संत रामवल्लभ राम महाराज ने समारोह में कहा कि मनुष्य अपने सत्कर्मो से ही भवसागर को पार कर सकता है, इंसान इस जिंदगी में दूसरे की बुराई नहीं करते हुए अपने जीवन काल का बहुमूल्य समय धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में लगाएं और अपने मुंह से चुगली नहीं करें क्योंकि चुगली करने का मतलब होता है किसी का दिल दुखाना और ईश्वर को किसी का दिल दुखाना पसंद नहीं है और यह पाप की श्रेणी में आता है।
सत्संग के दौरान संत रामप्रकाश, संत सुखदेव, संत रामवल्लभ राम महाराज ने सतगुरु प्रेम पियालो पायो रे, राम सुमरले प्राणिया अवसरियो बीतो जाए, राम जी को राख भरोसो भाई,दया करो न शिशि को तारो कर्म धर्म म्हारी ममता मारो सहित कई एक से बढ़कर एक भजनों को भक्तों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान अन्य संतों ने भी जीव जंतुओं पर दया करना,अच्छे कर्म करना,दान पुण्य करना, सहित कई अहम बातें बताई।
इस अवसर पर नोखा रामद्वारा के त्यागी संत और महंत रामप्रकाश महाराज ,तुकाराम महाराज, शिवदानराम खुड़खुड़िया,रामकिशोर सुरेश गजेंद्र सहित काफी ग्रामीण उपस्थित थे।

Don`t copy text!