Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-शतकवीर अभिकर्ता बने मेनारिया का हुआ राजसम्मान।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@डेस्क
चित्तोडगढ़।भारतीय जीवन निगम चित्तौड़गढ़ ने अपने एक अभिकर्ता को अपने लक्ष्य के अनुसार एक ही दिन में सम्भाग भर में 102 पॉलिसी कर उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्सव मनाकर सम्मानित किया गया।
चित्तौड़गढ़ के किला रोड स्थित एलआईसी कार्यालय में जब ढोल बजने लगे और दूल्हा दुल्हन नजर आए। वही शान से राज सिंहासन भी सजाया गया था और गुब्बारों से आकर्षक सजावट भी की हुई थी। एक और एलआईसी परिवार के कर्मचारी स्वागत को आतुर थे तो दूसरी और दूल्हा श्यामलाल और दुल्हन के लिबास में सजी उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी मेनारिया अभिकर्ताओ की टोली के साथ राज सिंहासन की और बढ़ रहे थे। आने जाने वाले राहगीरों और पर्यटकों को एक बारगी एकाएक सभी को ऐसा लग रहा था जैसे यहाँ कोई शादी का कार्यक्रम चल रहा हो लेकिन शादी जैसे माहौल सा लगने वाला यह कार्यक्रम अभिकर्ता श्यामलाल मेनारिया के राजसम्मान का था जो एलआईसी परिवार ने आयोजित किया था।
आपको बता दे कि मेनारिया ने एक ही दिन में 102 पॉलिसी कर उदयपुर संभागभर में कीर्तिमान रच शतकवीर अभिकर्ता बने है। इस दौरान उदयपुर से आये एलआईसी के डिवीजनल मैनेजर संजय कुमार ने उपरना, माला पहना व ट्रॉफी देकर राज सम्मान किया वही मेनारिया की पत्नी राजकुमारी का ताज पहनाकर दोनों पति पत्नी का राजसम्मान किया।
इस अवसर पर आर सी मीणा, एसओ ब्रांच मैनेजर मीनाक्षी त्रिपाठी, रामनरेश डाड, पुष्कर धाकड़, ओम प्रकाश मेनारिया, मदनलाल लक्षकार, रत्नेश जयसवाल सहित एलआइसी परिवार के समस्त कर्मचारी व अभिकर्तागण उपस्थित रहे।

Don`t copy text!