Invalid slider ID or alias.

कपासन-आरएनटी कॉलेज के रेड रिबन क्लब एवं एन.एस.एस. इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एड्स सप्ताह के तहत विभिन्न आयोजन।

वीरधरा न्यूज। कपासन@ श्री शम्भूदयाल टेलर।
कपासन।एड्स दिवस पर एड्स एवं कोरोना पर वार्ता का आयोजन वहीं 2 दिसम्बर को आर.एन.टी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज् के रेड रिबन क्लब एवं एन.एस.एस. इकाई के द्वारा लगाई गई एड्स एवं रक्तदान जागरूकता प्रदर्षनी।
कार्यक्रम अधिकारी आर.आर. नागर ने बताया कि विष्व एड्स दिवस पर महाविद्यालय उपाचार्य डॉ. ओ. पी. सुखवाल की अध्यक्षता में एड्स जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. सुखवाल ने स्वयं सेवकों को एड्स एवं कोरोना की समानता को बताते हुए कहा कि ये दोनों लाइलाज बीमारियां है, जानकारी ही बचाव है। डॉ. सुखवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि एड्स कोई बीमारी नही, बीमारियों का एक समुह है जो एच.आई.वी. ग्रस्त व्यक्ति को घेर कर मौत के मुह में घकेल देती है। युवा जोष में होष न खोकर आधुनिक मेडिकल सामग्री का प्रयोग कर इस बीमारी को फेलने से रोक सकते है। समाजशास्त्र के व्याख्याता एच एल अहीर ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संयम एवं सहचर्य ही एड्स का उपाय है। महानगरो में गरीबी के चलते व्यक्तियों को रक्त की खरीद फरोक्त ने एड्स जेसी बीमारियां को बढावा दिया है। इतिहास व्याख्याता अषोक सुखवाल ने एड्स की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को बताते हुए निवारण के उपाय बताये। राकेष जीनगर ने एड्स कारण व निवारण पर अपने विचार प्रस्तुत किये तथा एड्स एवं टीबी के समायोजन के साथ साथ एड्स एवं कोरोना में अन्तर पर प्रकाष डाला।
दूसरे दिन 2 दिसम्बर को आरआरसी एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों द्वारा लगाई गई एड्स एवं रक्तदान जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसको महाविद्यालय प्रबन्ध निदेशक डॉ. वसीम खान एवं नीमा खान ने फीता काटकर उद्घाटन कर अवलोकन किया। तत्पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य मय स्टॉफगण, रोवर्स एवं रेंजर्स, आरआरसी, एन.एस.एस. के स्वयंसेवक तथा एनसीसी के केडेट्स ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर एड्स रोग एवं निवारण तथा रक्तदान जागरूकता की जानकारी प्राप्त की।

Don`t copy text!