Invalid slider ID or alias.

कोंग्रेस ने भी खोले पत्ते, निंबाहेड़ा पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रत्याशियों की जारी कि अधिकृत सूची।

पत्रकार श्री सुरेश नायक की रिपोर्ट
निम्बाहेड़ा।
निंबाहेड़ा ,पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की अधिकृत सूची ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय
निंबाहेड़ा द्वारा सोमवार को जारी की गई।
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय निंबाहेड़ा द्वारा सोमवार को निंबाहेड़ा पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी की गई जिसके अनुसार निंबाहेड़ा पंचायत समिति के वार्ड नं 1 से पारस देवी जाट, वार्ड नं 2 पप्पूलाल भील वार्ड नं 3 वरदी चंद भील, वार्ड नं 4 मंजू देवी जाट,वार्ड नंबर 5 रवीना मीणा, वार्ड नं 6 यशवंत सेन,वार्ड नं 7 ममता खटीक, वार्ड नं 8 रामलाल आंजना,वार्ड 9 लक्ष्मी लाल नायक,वार्ड नं 10 निर्भय राम रेगर,वार्ड नं 11 पिंकेश कुमार जैन,वार्ड नं 12 कलादेवी धाकड़, वार्ड नं 13 मंजू बाई धाकड़,वार्ड नं 14 उर्मिला मेघवाल,वार्ड नं 15 से पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना,वार्ड नं 16 सीमा जाट एवं वार्ड नं 17 से जुगल किशोर धाकड़ को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झंवर ने बताया कि निंबाहेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में सम्मिलित चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के तीन वार्डों,वार्ड नं 12 से पूजा धाकड़,वार्ड नं 13 से प्रदीप मदानिया एवं वार्ड नं 18 से पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।

Don`t copy text!