Invalid slider ID or alias.

राशमी-झगड़े को लेकर 2 महिलाओं सहित चार जनों को जेल भेजा।

वीरधरा न्यूज़।राशमी@ श्री शंभुलाल आचार्य।

राशमी। थाना क्षेत्र के लसाडिया खुर्द के मजरा ओडो का खेड़ा में गत दिनों हुए झगड़े को लेकर पुलिस ने सोमवार को दो दंपतियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया ओडो का खेड़ा में मक्का की फसल काटने की रंजिश को लेकर आरोपियों ने नारायण पुत्र उकार लाल ओड़ और परिजनों के साथ गत 9 नवंबर को झगड़ा किया था। जिस पर पुलिस अनुसंधान के बाद ओडो का खेड़ा निवासी रतनलाल पुत्र अमरचंद ओड़,उसकी पत्नी सनिया ओड़ तथा सीताराम पुत्र अमरचंद ओड़ व उसकी पत्नी लीला देवी ओड़ को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।

Don`t copy text!