Invalid slider ID or alias.

राशमी-डोडाचूरा मामले का आरोपी दो दिन के रिमांड पर।

वीरधरा न्यूज़।राशमी@ श्री शंभुलाल आचार्य।

राशमी। थाना पुलिस द्वारा करीब ढाई वर्ष पूर्व पकड़े गए डोडा चूरा के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पीसी रिमांड लिया है।

थानाप्रभारी रमेश कविया ने बताया कि  31 मई 2019 को तत्कालीन थाना अधिकारी रतन सिंह कितावत ने 42 किलो डोडा चूरा सहित गाड़ी को जप्त की थी। लेकिन मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अनुसंधान के बाद पंजाब के मुक्तेसर थाना क्षेत्र के मोड़ कला गांव निवासी रवि उर्फ गुरुतेज सिंह पुत्र रेशम सिंह सिख मजवी गिरफ्तार कर लिया। जिसे गुरुवार को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पीसी रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में  श्रीगंगानगर के राम सिंह पुर थाना क्षेत्र के कुपली निवासी बलदेव सिंह पुत्र गोपीराम तथा कपासन थाना अंतर्गत भट्टो का बामनिया निवासी शंभू लाल पुत्र गणपत भट्ट को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया हैं। इस मामले में तीन आरोपीयों की गिरफ्तारी अभी शेष है।

Don`t copy text!