Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-मुख्यमंत्री का प्रस्तावित चित्तौड़गढ़ दौरा 19 को, प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों का कर सकते हैं निरीक्षण।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 19 नवंबर को प्रस्तावित चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने ग्रामीण विकास सभागार में शनिवार को अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलेक्टर ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को परफॉर्मेंस निरंतर इंप्रूव करने और मेहनत कर अपने विभागों संबंधित समस्त समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को अपने विभागों से संबंधित पेंडिंग मैटर्स की लिस्टिंग करने हेतु कहा। बैठक में उन्होंने पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक से बर्ड फ्लू एवं स्क्रब टायफस को लेकर जानकारी ली। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों से बारी-बारी प्रशासन गांवों के संग अभियान की प्रगति जानी एवं विभागों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया। जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी समीक्षा की।

Don`t copy text!