Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-सुनीता शर्मा विप्र सेना जिलाध्यक्ष मनोनीत।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ की समाज सेविका सुनीता मुकेश शर्मा को विप्र सेना महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
विप्र सेना के राजस्थान प्रदेशध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मनोनयन पत्र जारी कर बताया कि सुनीता शर्मा विप्र समाज में सक्रिय एवं यशस्वी होने के साथ ही इनके व्यक्तित्व ने संस्थान को लाभान्वित ही नहीं बल्कि गौरवांवित भी किया है, इसे देखते हुए सुनीता शर्मा चित्तौड़गढ़ को विप्र सेना महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
इस पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनीता ने प्रदेशध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने की बात कही।

Don`t copy text!