Invalid slider ID or alias.

शंभूपुरा-अवैध खदानों ने बुझा दिए 2 घरों के चिराग, 2 मासूम की मौत पर गांव में छाया मातम।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@डेस्क।
शंभूपुरा।शंभूपुरा थाना क्षेत्र के अरनिया पन्थ में मंगलवार शाम को 2 बच्चो की पानी भरी खदान में डूबने से मौत हो गई।
शंभूपुरा थाने से एएसआई बलवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अरनिया पन्थ निवासी हिमांशु (8) पिता रतन लाल मेघवाल ओर भोजराज (10) पिता स्व उदयराम सालवी दोनों बच्चे गांव में ही पानी की टंकी के पास खदान के यहाँ शौच के लिए गए तभी पैर फिसल जाने से खदान में गिर गए करीब आधा घण्टा बाद पता चलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुचे ओर बच्चो को निकालकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहा चिकित्सकों ने दोनों बच्चो को मृत घोषित कर दिया गया।
भोजराज इकलौता ओर पिता भी नही।
——————————-
मृतक बालक भोजराज परिवार में इकलौता ही था, पिता उदयराम की करीब 4 साल पहले मृत्यु हो गई थी, घर मे उसकी माँ ही है जो बच्चे का पालन पोषण कर रही थी।
हिमांशु भी इकलौता था बुझ गया घर का चिराग
———————————
मृतक हिमांशु मेघवाल भी घर मे एक ही बेटा था इसके अन्य तीन बहने है जिससे घरवालों के रो रोकर बुरा हाल है।
गांव में मातम छा गया
——————————-
दोनों बालको की एक साथ मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया, दीपक जायसवाल, देवीलाल जाट, मिट्ठूलाल जाट, सुनील सेन, मुकेश मेघवाल, देवकिशन रैगर, अमृत सालवी, राजु रैगर, देवकिशन सालवी, राजेन्द्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला चिकित्सालय पहुच गए।
अवैध खदानों पर क्या एक्शन लेगा प्रसासन
——————————-
गांव के पास ही स्थित ये अवैध खदाने आज दो मासूमो की मौत का कारण बनी ओर ऐसा ही रहा तो आगे भी ओर हादसे हो सकते है, अब देखना यह है कि इस बड़े हादसे के बाद क्या स्थानीय ओर जिला प्रशासन इस पर कोई एक्शन लेगा या ऐसे ही चलता रहेगा यह तो समय के गर्त में है।
जिला कलेक्टर व एसडीएम पहुचे।
——————————–
घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा ओर उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर विश्नोई मोर्चरी पहुचे, पुलिस से मामले की जानकारी ली, परिचनो को ढांढस बंधाया ओर उचित मदद हेतु आश्वत किया।
शंभूपुरा थानाधिकारी सुनील टेलर ओर डिप्टी निम्बाहेड़ा सुभाष चन्द्र भी मोर्चरी पहुचे। थानाधिकारी टेलर ने बताया कि मौके पर गोताखोर भी लेकर पहुचे उससे पहले ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया था।

Don`t copy text!