Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-भारत तिब्बत मंच द्वारा हजारेश्वर महादेव में सुन्दकाण्ड पाठ किया। नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़।भारत तिब्बत संवाद मंच जिला चित्तौड़गढ़ इकाई द्वारा हजारेश्वर महादेव मंदिर में अंजनि सुन्दकाण्ड महिला मंडल की महिलाओ के साथ मिलकर सुन्दकाण्ड पाठ एवँ नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन गुरुदेव चन्द्र भारती जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
मीडिया प्रभारी सरस्वती शर्मा द्वारा जानकारी देकर बताया गया गुरुदेव श्री 1008 चंद्र भारती महाराज का स्वागत सांवरिया सेठ के दरबार से पधारे मोतीलाल तिवारी, छोटू माली के द्वारा केसरिया शॉल एवं पुष्प हार पहनाकरअभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष भारती वैष्णव का अभिनंदन चंद्र भारती महाराज एवं यशोदा भंडारी के द्वारा पुष्प माला एवं उपरना ओढ़ाकर किया गया, चित्तौड़गढ़ प्रांत अध्यक्ष पद पर यशोदा टेलर को नियुक्त कर पुष्प हार एवं ऊपरना चंद्र भारती महाराज एवं कमलेश उपाध्याय द्वारा किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गायत्री उपाध्याय ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अनेक महिलाओ को दायित्व देकर जिले के विभिन्न पद जिला उपाध्यक्ष अनुसुया राठौड़, संगीता ओझा, प्रवक्ता लीला चौहान, दमयंती मेनारिया मंत्री एवँ सरस्वती शर्मा को मीडिया प्रभारी के पद प्रदान करके जिलाध्यक्ष गायत्री उपाध्याय ने सभी का स्वागत किया
इस अवसर पर कमलेश उपाध्याय, अनुसुया राठोड़, प्रेमलता कुमावत, लीला राव, सुनीता कौर, सुमित्रा साहू,यशोदा मेवाड़ा, मधु पारीक, सपना सोनी,महिला जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, मीनुकंवर सहित क्षेत्रीय महिलायें उपस्थित थी। कार्यक्रम की समाप्ति पर महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण करके प्रान्त अध्यक्ष यशोदा भण्डारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Don`t copy text!