Invalid slider ID or alias.

जिला कोंग्रेस सचिव और महिला ब्लॉक अध्यक्ष ने कोंग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

शंभूपुरा।
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एव भाजपा की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर कांग्रेस ग्रामीण महिला ब्लॉक अध्यक्ष एवं शंभूपुरा की पूर्व सरपंच चंदा देवी जाट ओर कांग्रेस जिला सचिव रामनिवास जाट ने कांग्रेस पद से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इनके साथ ग्राम पंचायत शंभूपुरा के करीब 15 कार्यकर्ताओं ने भी कोंग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और आगामी दिनों में पंचायत राज चुनाव जिताने का संकल्प लिया।
भाजपा में आये दोनों कद्दावर नेताओ सहित सभी कार्यकर्ताओं का विधायक आक्या ने उपरना ओढ़कर स्वागत करते हुए, भाजपा की रीति नीति से अवगत करवाया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री हरि सिंह जाट, पूर्व प्रधान प्रवीण सिह राठौड़, शंभूपुरा सरपँच अजय चौधरी, जालमपुरा लाल सिंह, सुरेश जाट केसरपुरा आदि की उपस्थित रहे।

Don`t copy text!