Invalid slider ID or alias.

भदेसर-जन साहस संस्था ने बांटे राशन कीट।

वीरधरा न्यूज़।भदेसर@श्री शेलेन्द्र जैन।
भदेसर।उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत गरदाना में 44 एवं बिलड़ी में 06 राशन किट वितरित किए गए।
जन साहस संस्था द्वारा भूमि और संपत्ति अधिकार कार्यक्रम के तहत राजस्थान ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गरदाना एवं बिलडी में SHG महिलाओं को आवश्यक राशन सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, शक्कर, नमक, तेल, साबुन, मिर्ची, हल्दी, मास्क, सैनिटाइजर, सेनेटरी पैड, आदि सामग्री का वितरण किया गया।
राशन वितरण कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण आजीविका मिशन से डीएम चंद्रशेखर शर्मा, बी पी एम ब्लॉक इंचार्ज सीता नागर, आरबीके क्लस्टर इंचार्ज रायसिंह, विनोद कुमार, जन साहस संस्था भूमि एंड संपत्ति अधिकार कार्यक्रम के जिला समन्वयक नारायण लाल मेघवाल, भदेसर सेंटर इंचार्ज विनोद मेघवाल सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी, आंगनवाड़ी सहायिका काली कीर के साथ लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थी।
Don`t copy text!