Invalid slider ID or alias.

शंभूपुरा-कोंग्रेस कुशासन का दूसरा नाम बन चूकी है जनता त्रस्त एवं गहलोत अपने झगड़ों में मस्त है: चित्तौड़गढ़ विधायक आक्या।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@डेस्क।
शंभूपुरा।विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में भाजपा मण्डल सावा की संगठनात्मक एवं कार्यसमिति की बैठक रविवार को मायरा स्थित महादेव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या रहे, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रतनलाल डाँगी ठिकरिया ने की।
बैठक में विशिष्ट अतिथि सांसद सीपी जोशी, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, पुर्व उपजिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, जिला अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा एम.डी शेख थे।
मण्डल की बैठक में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु समय-समय पर कार्यकर्ताओं की बैठकें की जाती रही है, परन्तु विगत 2 वर्षो से कोरोना महामारी के चलते कोई बैठक व सम्मेलन नहीं हो पा रहे है। कोरोनाकाल में भाजपा द्वारा समय-समय पर वर्चुअल बैठके कर संगठनात्मक कार्य किये जा रहे थे। सरकार द्वारा कोरोना गाईड लाईन में शिथिलता प्रदान करने पर अब सभी कार्यकर्ताओ से प्रत्यक्ष मिलना संभव हो सका।
विधायक आक्या ने मण्डल कार्यसमिति में बूथ संरचना सशक्तिकरण, सुदृढ़ीकरण करने पर जोर दिया गया इसके साथ ही शक्ति केन्द्र, संयोजक एवं प्रभारी की संरचना कर मण्डल को मजबूत करने के निर्देश दिये। बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत आधार बताते हुए उनके उचित आदर व सम्मान की बात कही। विधायक आक्या ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है एवं परिवार के जन ही सुख-दुःख में एक दूसरे के काम आते है। कोरोना काल में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने परिवारजनों को खोया है उनके परिजनों को सम्बल व गहरी संवदेना प्रकट की एवं प्रत्येक भाजपा का कार्यकर्ता एक दूसरे के सुख-दुःख में खड़ा रहा है। विधायक आक्या ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना के समय कार्यकर्ताओं की सेवा को ही संगठन मानकर जो आमजन की सेवा की है वह अत्यन्त सराहनिय रही है।
विधायक आक्या ने सरकार को आडे़ हाथ लिया एवं कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकारें पहले भी बनीं है लेकिन इस बार की गहलोत सरकार को पीढ़ियां इसके नकारापन, विफलताओं व कुप्रबन्धन के लिए याद रखेगी। कांग्रेस सरकार अर्कमण्यता व कुशासन का पर्याय बन चुकी है। यह सरकार आपसी झगड़ों में उलझती रही, विकास ठप हो गया। राज्य में महिला उत्पीड़न बलात्कार, अपराध, सुरसा के मुंह की तरह बढ़ गये है।
इस दौरान मंडल महामंत्री नरेश जाट, अनिल सुखवाल, शंभूपुरा सरपँच अजय चौधरी, पसस सीमा डाँगी, महिला मोर्चा सावा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष गणेश साहु, मगनीराम डाँगी, कूका लाल डाँगी, हेमराज मेघवाल, किशन शर्मा, एवं मण्डल पदाधिकारी ओर बड़ी संख्या में कार्यकता उपस्थित रहे।
Don`t copy text!