Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-महिलाओ पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।
प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओ पर अत्याचार को लेकर मंगलवार को महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा चित्तौड़गढ़ ने राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार हत्या बलात्कार अनेक घटनाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिला संयोजक सिंपल वैष्णव, जिला महामंत्री मीनू कंवर सोलंकी, जिला प्रवक्ता युवा मोर्चा एडवोकेट राखी राव, जिला संयोजक कोविड-19 रश्मि सक्सैना, सावा मंडल अध्यक्ष कुसुम जयसवाल, पार्षद रमा शर्मा, राजकुमारी, मंजू वैष्णव, कोमल आहूजा आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
Don`t copy text!