Invalid slider ID or alias.

अरनियापंथ विद्यालय परिसर में पूर्व उपजिला प्रमुख के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@डेस्क।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया पंथ मे पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट के जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान वी डी दशोरा, व्याख्याता अभिषेक चाष्टा, वरिष्ठ सहायक राजकुमार बजाज, शारीरिक शिक्षक धर्मचंद वैद्य, कार्यकर्ता रमेश जाट, जसराज साहु, मुकेश शर्मा, लादु लाल डांगी, देवीलाल गाडरी, मुकेश चौधरी, मयंक जोशी, मदन, सुल्तान आदि उपस्थित रहे।
मिट्ठू लाल जाट ने वृक्षारोपण का महत्व बताया और कार्यकर्ताओं के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
संस्थाप्रधान दशोरा ने विद्यालय के विकास के लिए चर्चा की। जिस पर पूर्व उपजिला प्रमुख जाट ने उचित सहयोग का आश्वासन दिया।
आभार व्याख्याता अभिषेक चाष्टा ने व्यक्त किया।
Don`t copy text!