Invalid slider ID or alias.

दिल्ली सरकार की तरह राजस्थान सरकार भी करें जनता की मदद।

वीरधरा न्यूज़।राजसमंद@ श्री पप्पू कीर

राजसमंद। आम आदमी पार्टी उदयपुर संभाग युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू लाल कीर राजसमंद ने कहा है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार जिस तरह से लॉकडाउन के दौरान गरीब जनता की मदद कर रही है। उसी प्रकार प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को भी मदद करनी चाहिए। कीर ने कहा है कि दिल्ली कि सरकार ने गरीब जनता को 2 महीने तक फ्री राशन देने की घोषणा की और ऑटो चालको को लॉकडाउन के दौरान ₹5000 की सहायता देने का ऐलान किया है। इसी तरह राज्य सरकार को इस कोविड-19 महामारी के समय आम जनता की मदद करनी चाहिए। लॉकडाउन के दौरान गरीबों को आर्थिक तंगी का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ रहा है।
Don`t copy text!