Invalid slider ID or alias.

सम्पूर्ण लॉक डाउन में दो-तीन घण्टे की छूट मिले – राही

वीरधरा न्यूज़।नीमच@ डेस्क।

जावद। मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश सचिव हबीब राही ने जिला प्रशासन के आदेशों के ऊपर सवाल खड़े किए है।  राही ने बताया कि नीमच जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन 17 मई तक लगाया गया है। नागरिक लॉक डाउन का पालन भी कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे। लेकिन संपूर्ण लॉक डाउन लगाने से नागरिकों को किन किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा इसके बारे में प्रशासन ने नहीं सोचा।

प्रदेश सचिव हबीब राही ने आगे कहा कि 17 मई तक नीमच जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया गया। लॉक डाउन धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। आम नागरिक सोचता है कि कुछ दिनो का ओर लॉक डाउन है फिर बाजार से राशन पानी ले लूंगा। यह सिर्फ मीडिल क्लास का नागरिक सोचता है। जैसे ही सम्पूर्ण लॉक डाउन खत्म होने का समय आता है जिले के अधिकारी लॉक डाउन बढ़ाने का नया आदेश जारी कर देते है। लॉक डाउन जितना लगाना है लगाओ लेकिन आम नागरिकों से यह तो पूछो की उनके घर मे राशन पानी की तुम लोगो ने क्या व्यवस्था की।

सम्पूर्ण लॉक डाउन विगत 7 दिनों से लगा हुआ है और आज के आदेश में 17 मई तक लॉक डाउन बढ़ाया जा चुका है।

अब कुछ सब्जी विक्रेता कही भी दुकान नही लगा रहे है। उनके घर पर जो सब्जी रखी है उसे जरूरतमंद लोग खरीदने आ रहे तो भी पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। चालानी कार्यवाही की जा रही है। लोगो को सब्जी की रोज जरूरत पड़ती है नागरिक चाहते है कि रोज ताज़ा सब्जी मिल जाए। अब प्रशासन इस तरह से कार्यवाही करेगा तो नगर में सब्जी मिलना ही बन्द हो जाएगी। जब सब्जी नही मिलेगी तो लोग खाएंगे क्या ?

लोग कोरोना से बाद में मरेंगे लेकिन इस तरह से रोक टोक से अपने घरों में ही मर जाएंगे।

“मानसिक प्रताड़ित ना किया जाए”

पिछले वर्ष 2020 में लॉक डाउन लगाया गया था। समय समय पर सब्जी-किराना-आटा आदि व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित समय तय किया गया था। उसी प्रकार प्रशासन को इस वर्ष भी करना चाहिए।

पिछली बार जरूरतमंद लोगों को राशन किट भी मुहैया करवाए गए थे। लेकिन इस बार ऐसा होता हुआ दिखाई नही दे रहा है। जबकि वर्तमान समय बहुत ही कठिन है। कई लोगो ने अपने परिवार के लोगो को ओर परिचितों को खोया है।

प्रशासन इस ओर ध्यान लगाए, कोई उपाय निकाले जिससे सभी नगर के नागरिकों को राशन-पानी, सब्जी, आटा एवं अन्य जरूरी सामान समय पर मिल सके।

उन्होंने कहा कि कोरोना से मिल कर लड़ेंगे लेकिन इस तरह की सख्ती बर्दास्त नही होगी।

Don`t copy text!