Invalid slider ID or alias.

कोंग्रेस ने किसान विरोधी बिल के विरोध में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

राशमी। चित्तौड़गढ़
केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित तीन किसान विरोधी बिल के विरोध में मंगलवार सुबह 11 बजे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नकुल सिंह भाटी के नेतृत्व में एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। रैली मुरौली चोराये से प्रारम्भ होकर उपखण्ड कार्यालय राशमी तक पहुँची जिसमे क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने नकुल सिंह भाटी की अगुवाई में ट्रेक्टर पर सवार होकर पूरे जोश खरोश के साथ किसान बिल का विरोध करते हुए इन किसान विरोधी कानूनों को तुरन्त वापस लेने की मांग की। रैली में आये सभी काश्तकारो के ट्रेक्टर सोशल डिस्टेण्टिंग का पूर्ण रूप से पालन करते हुए बिना रुके बिना एक साथ एकत्रित हुए उपखण्ड कार्यालय के बाहर से निकल गए तथा मास्क पहने हुए पांच लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

युवा नेता आशिष पोखरना ने बताया कि इस अवसर पर नकुल सिंह भाटी के साथ क्षेत्र के कई काश्तकार एवं ब्लॉक महासचिव अधिवक्ता गोवर्धन सिंह गिलुण्डिया, बालूराम चितोड़िया, रतन लाल गाडरी मुरौली, सत्यनारायण तेली ऊंचा, सिंहाना सरपंच प्रतिनिधि भँवर सिंह राणावत, पहुना पूर्व सरपंच गोवर्धन लाल सोनी,महामंत्री महावीर रांका,मिठू लाल सालवी सरपंच लसाड़िया कला,छोगा लाल अहीर पूर्व सरपंच सोमी, भेरू लाल खटीक राशमी,जब्बार खा पूर्व उप सरपंच उपरेड़ा,मनोहर गिरी गोस्वामी पूर्व सरपंच आरणी,पिंटू जैन उप सरपंच सांखली,प्रकाश गवारिया पूर्व सरपंच रेवाड़ा,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रत्तन लाल जाट करजिया, किसान कामगार कांग्रेस के विधनसभा अध्यक्ष दिनेश ललकार,महिपाल सिंह मान्यास, कालूराम बुनकर हरनाथपुरा, सीता राम अहीर उपरेड़ा, मधुसूदन शर्मा,सत्यप्रकाश बैरवा आरणी, भैरू लाल बैरवा नेवरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!