Invalid slider ID or alias.

जलिंयावाला बाग दिवस पर “स्वतन्त्रता संग्राम और हमारे युवा” विषय पर राज्य स्तरीय विडियों कान्फ्रेन्स में निम्बाहेड़ा के 30 युवा वी.सी. के माध्यम से मुख्यमन्त्री से जुड़े।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।

निम्बाहेड़ा स्थानीय प.स. के वी.सी. रूम से मंगलवार को निम्बाहेड़ा क्षैत्र के गांधीवादी एंव एन. एस.एस. के 30 से अधिक युवाओं ने “स्वतन्त्रता संग्राम एंव हमारे युवा” विषय पर जयपुर से मुख्यमन्त्री से जुड़कर उद्बोधन को सुना।
महाविधालय प्रार्चाय डॉ. कमल नाहर की अध्यक्षता एंव महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लांक संयोजक महेश धूत के मुख्य आतिथ्य एंव मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रविन्द्र उपाध्याय के विशिष्ट आतिथ्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयन्तीवर्ष एंव स्वतन्त्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाठ पर जलिंयावाला बांग नरसंहार दिवस पर ” वी.सी. के माध्यम से राज्य स्तरीय सम्मेलन हुआ।
इस मौके पर राजकीय महाविधालय के आर्चाय डॉ. राजेन्द्र सिंधवी, सह- आर्चाय डॉ. देवराज, पंचायत प्रसार अधिकारी सय्यद खालिक खांन, एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. शिल्पा नाहर, रामसिंह जाट, छात्र संध उपाध्यक्ष विक्रम अहीर, प्रतिक सालेचा, जया धनगर, सानिया गौरी, सौम्या, शिवराज सिंह सहित 30 युवा वी.सी. में शामिल थे।
इस बीच प्रदेश के सहकारिता मन्त्री उदयलाल आंजना ने अपने संदेश में जलिंयावाला बाग नंरसहार के दौरान अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हे श्रृद्वाजलिं प्रकट की।
वी.सी. में राज्य भर से भाग ले रहे हजारों युवाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमन्त्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, आज आवश्यकता है युवा कोरोना काल मेंअपने आप को स्वस्थ्य रखकर प्रदेश को निरोगी बनाने में आगे आये। युवाओं को प. जवाहर लाल नेहरू एवं राजीव गांधी के बताये मार्ग पर चलकर एक नये राष्ट्र का निर्माण करने की आवश्यकता है।
सीएम गहलोत ने ” स्वतन्त्रता संग्राम और हमारे युवा” विषय पर विचार रखते हुए कहा युवाओं को छुआछुत, जातिवाद एंव सम्प्रयावाद से दुर रहने की आवश्यकता है।
सीएम गहलोत ने जलिंयावाला बाग दिवस को याद करते हुए अमर शहिदों को श्रृद्वाजलिं अर्पित की।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक महेश धूत ने बताया कि इस मौके पर जलियावाला बाग नरसंहार में अमर शहीदों को दो मिनीट का मौन रखकर श्रृद्धांजलिं दी गई।
Don`t copy text!