वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@श्री दुर्गेश कुमार लक्षकार
चित्तौड़गढ़ जिले में होलिका दहन स्थलों पर सुबह से ही महिलाएं पूजन करने के लिए पहुंची। कई युवतियां व महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर गोबर से बने बड़बुल्ले अर्पित किए। वही शहर के नगरपालिका कॉलोनी स्थित भगवान लक्ष्मीनाथ होलिका चोक में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव अपनी पत्नी बच्चों सहित होलिका स्थल पर पहुंचे जहाँ होलिका दहन से पूर्व वैदिक व सामान्य होलिका की विधि विधान से पूजा अर्चना की सूत धागा बांध जल से सिंचन कर परिक्रमा की। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने भी होलिका को गोबर से बने गोलाकार बडबुल्ले अर्पित किए व होलिका दहन कर शहरवासियों के लिए खुशहाली अमन शान्ति की कामना की। जहाँ कईं शहर वासी उपस्थित रहे। शहरवासियों ने पुलिस अधीक्षक के द्वारा होलिका दहन पर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं व बधाईया दी। वही होलिका दहन के पश्चात महिलाओ ने होलिका ठंडी करने की परम्परा निभाई व शहरवासियों ने नए धान गेंहू की बालियों को जलती होलिका में सेंक कर प्रसाद वितरण किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस होलिका दहन स्थलों के आसपास गश्त करती रही।