Invalid slider ID or alias.

विप्र परशुराम शक्ति सहित अन्य महिला मंडल ने चित्तौड़गढ़ के कबीर कॉलोनी में मनाया फागोत्सव।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।


चित्तौड़गढ़।मानव संस्कृति का आधार सनातन संस्कृति और उसका मूलाधार भारत फागुन मास के पावन पर्व पर विप्र परशुराम शक्ति, भारत तिब्बत संवाद मंच, स्वास्तिक फाउंडेशन, सखी मंडल, अनेकता में एकता को साकार करता सिंचाई नगर कबीर कॉलोनी महिला संगठन ने फूलों के साथ स्वनिर्मित गुलाल से फागोत्सव मनाया, साथ ही महिलाओं ने सामूहिक एकता के साथ आत्मनिर्भर एवं चाइनीस उत्पादों के बहिष्कार एवं संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया।
आयोजन में विप्र परशुराम शक्ति प्रधान अध्यक्ष सरस्वती देवकृष्ण गॉड, राम जन्मभूमि कार्यवाहक अध्यक्ष वेदांती महाराज, उपाध्यक्ष भारती वैष्णव, नीलू मिश्रा, गीता तिवारी, दमयंती मेनारिया, वंदना अग्रवाल, मोमी सोनी ,रेणुका, सुनीता ,उमा पुंगलिया, ज्योति शर्मा , ज्योति शर्मा, ज्योति पोरवाल, अनीता ,बिना कीर, सीमा पोरवाल ,राधा माली, सपना सोनी, रिंकू राव, बबली वैष्णव ,आलू काका एवं दीपक सोनी ने उपस्थित रहकर मंदिर का श्रंगार कर फागोत्सव मनाया।

Don`t copy text!