Invalid slider ID or alias.

सड़क पर भिक्षा माँगने वाले मृत मिले वृद्ध का राष्ट्र चेतना मिशन ने विधिविधान से किया अन्तिम संस्कार।

वीरधरा न्यूज़।बुलंदशहर (उप्र)@ श्री अक्षय लालवानी।

बुलन्दशहर जिले के सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के गूर्जर चौक पर मृत अवस्था में मिले वृद्ध व्यक्ति (आयु लगभग 60-65 वर्ष) के परिजनों की 3 दिन बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाने पर एसएसआई श्री श्योपाल सिंह ने अन्तिम संस्कार हेतु सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह से सम्पर्क किया।
मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में बुलन्दशहर के भूतेश्वर श्मशान घाट पर उक्त अज्ञात शव का राष्ट्र चेतना मिशन की टीम ने विधिवत अन्तिम संस्कार किया
इस दौरान पुलिस कांस्टेबल सचिन राठी,होमगार्ड श्यामवीर,संस्था के सचिव सवदेश चौधरी,जिला सह संयोजक पिंटू गूर्जर, नगर संयोजक विकास सिंह, प्रशान्त सक्सेना आदि शामिल रहे।

Don`t copy text!