Invalid slider ID or alias.

अरनिया पंथ की लवीना ने लहराया परचम, मथुरा में मिला गोल्ड मेडल।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@डेस्क।


भारतीय खेल शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा में हुआ जिसमें अरनिया पंथ की बेटी लवीना ने भाग लिया, जिसमे लवीना शर्मा ने परचम लहराया ओर 400 मीटर दौड़ में सबसे आगे आते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जिस पर गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। लवीना का आगामी नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ।
लवीना ने इसका श्रय अपने माता पिता, गुरुजन ओर कोच लादू लाल गुर्जर को दिया।
इस पर पूरे गांव में खुशी की लहर है, ग्रामीणों ने डीजे के साथ धूमधाम से जुलूस निकाल भव्य स्वागत अभिनन्द किया, स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने भी अपनी पूर्व छात्रा के इस कीर्तिमान पर खुशी जाहिर करते हुए स्वागत किया, प्राचार्य वीडी दशोरा ने कहा ऐसी होनहार बालिका के लिए विद्यालय परिवार भविष्य में भी हर जरूरत के लिए तैयार रहेगा।


स्वागत कार्यक्रम में मिट्ठूलाल जाट, भाजपा नेता देवीलाल जाट, शंकरलाल जाट, भवानी सिंह, प्रभुलाल जाट, नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल व राजा राम जाट, प्राचार्य वीडी दशोरा, व्याख्याता अभिषेक चास्टा, अम्बालाल मेनारिया, भाजपा महामंत्री सोहनलाल आंजना, निर्मल शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Don`t copy text!