Invalid slider ID or alias.

परशुराम सेना द्वारा बैठक आयोजित कर विभिन्न विषयो पर चर्चा की।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।


परशुराम सेना चित्तौड़गढ़ द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच तथा जिला संयोजक पीनू मेनारिया के मुख्य आथित्य ओर महिला जिलाध्यक्षा इंद्रा सुखवाल की अध्यक्षता में जिले के पदाधिकारियों की वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में परशुराम सेना सदस्यता अभियान, परशुराम सेना द्वारा आगामी वर्ष 2021-2022 में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूप रेखा, परशुराम सेना द्वारा आगामी परशुराम जन्मोत्सव 2021 पर आयोजित समारोह की रूप रेखा
तथा योगा क्लास एवं सामाजिक बीसी संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में भीलवाड़ा जिले की महिला अध्यक्षा संगीता त्रिपाठी , पाली जिलाध्यक्ष नरेश पांडे तथा भरत त्रिपाठी चित्तौड़गढ़ जिले के पदाधिकारी सीमा सुखवाल, रितु सुखवाल , राखी सुखवाल, सरस्वती शर्मा , प्रेमलता तिवारी, भारती दाधीच, मेघना उपाध्याय, शीला मिश्रा तथा चित्तौड़गढ़ जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
योग गुरु डॉक्टर लवकुश द्वारा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की हेतु कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई।
हंसा सुखवाल द्वारा सभी अतिथियों तथा पदाधिकारियों आभार व्यक्त किया गया।

Don`t copy text!