Invalid slider ID or alias.

समर्पण महाभियान में भूपालसागर उपखण्ड द्वारा अब तक 1 लाख 61 हजार 855 रूपए निधि अयोध्या भेजी गई।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान में दिनों-दिन जनमानस हृदय से निधि समर्पण कर रामलला के दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण की यज्ञवेदी में अपनी आहुति देने आगे बढ़ रहें हैं।
खण्ड कार्यवाह प्रहलाद सिंह चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ विभाग प्रचारक शिवराज के नेतृत्व में आदर्श विद्या निकेतन भूपालसागर में निधि संग्रहण महाभियान की 15 टोलियां बनाकर आसपास के गांवों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हेतु निधि संग्रहण करने के लिए भेजी गई। रामभक्त टोलियों द्वारा करजाली से 14880 रूपए,कानाखेडा से 5350 रूपए,जाशमा से 2190 रूपए, भूपालनगर से 11460 रूपए,निलोद से 4550 रूपए, मूरला से 3090 रूपए,सावता से 3620 रूपए बूल से 1320 रूपए ,चाकुडा से 910 रूपए और जीवाखेडा से 440 रूपए निधि संग्रहण एकत्र कुल 47910 रूपए की राशि श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु अयोध्या भेजी गई हैं।
देशभर में राम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रहण महाभियान चलाया जा रहा हैं जो कि मकर संक्रांति से शुरू किया गया हैं और 15 फरवरी तक चलेगा।
इसी श्रृंखला में भूपालसागर उपखण्ड द्वारा अब तक 1 लाख 61 हजार 855 रूपए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या भेजी गई हैं।
इस अवसर पर कपासन खण्ड कार्यवाह प्रहलाद सिंह चारण,सह खण्ड कार्यवाह अंकित अग्रवाल, रतन टांक, खण्ड संघ चालक लक्ष्मी लाल आचार्य सह प्रमुख दिलीप कुमार बारेगामा, कार्यालय प्रमुख बादशाह सिंह, निधि प्रमुख सम्पत सुथार सहित भूपालसागर निधि संग्रहण महाभियान के कार्यकर्ता महेश चन्द्र सेन, महेंद्र सेठ, रौनक सोनी,अनिल शर्मा, विकास जायसवाल सरपंच प्यार चन्द्र भील सहित सभी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!