Invalid slider ID or alias.

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में जलिया चैक पोस्ट के निकट किसान कांग्रेस द्वारा चक्का जाम।

वीरधरा न्यूज़। निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।

निम्बाहेड़ा केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज निम्बाहेड़ा – नीमच मार्ग के जलियां चेक पोस्ट स्थित राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की बॉर्डर पर कांग्रेस किसानों का आंदोलन जारी है, इस बीच आज 6 फरवरी शनिवार को किसानों ने 3 घंटे के लिए देशभर में चक्का जाम करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि आज दोपहर 12 से 3 बजे तक देशभर में किसान चक्का जाम करेंगे इस दौरान जरूरी सेवाओं जैसे एंबुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा, विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर एवं कांग्रेस जनप्रतिनिधि एवं समस्त किसान कांग्रेस उपस्थित।
वही दिल्ली एनसीआर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़ पूरे देश में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
दिल्ली में कई जगह पुलिस पैरा मिलिट्री जवान तैनात दिल्ली NCR, में पुलिस पैरामिलिट्री और रिज़र्व फोर्स के हजारों जवानों को तैनात किया गया है, वहीं पुलिस ने दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशन को अलर्ट जारी किया है यह एंट्री और एग्जिट पाइंट पर सुरक्षा बल तैयार है हिंसा हुई तो कुछ मेट्रो स्टेशन बंद भी किए जा सकते हैं।

Don`t copy text!