Invalid slider ID or alias.

विद्यालय बच्चों को थानाधिकारी ने दी यातायात नियमों की जानकारी।

वीरधरा न्यूज़।आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।
आकोला। पुलिस थाना भूपालसागर थानाधिकारी मय स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के मद्देनजर यातायात नियमो की जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी के मध्यनजर शनिवार को थानाधिकारी भूपालसागर गोपाल नाथ द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कस्बा भूपालसागर में स्कूली बच्चो को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सभी बच्चो को यातायात नियमों की पालना हेतु जागरुक किया गया एवं यातायात नियमों की अनदेखी के फलस्वरुप होने वाली दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों से भी अवगत करवाया गया।

Don`t copy text!