Invalid slider ID or alias.

राजस्थान ग्रुप महिला मंडल ने चित्तौड़गढ़ में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।

सुन्दरकांड महिला मंडल चित्तौड़गढ राजस्थान ग्रुप की महिला सदस्याओ द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्थानो एवं किसी न किसी के निवास स्थान पर सुन्दरकांड पाठ का आयोजन विगत कुछ वर्षो से निरन्तर किया जाता रहा है, परंतु कोरोनाकाल मे कार्यक्रम का आयोजन शिथिल हो गया था इसी को पुनःगति प्रदान करते हुए शनिवार को मंडल सदस्या कमलेश उपाध्याय के निवास पर पाठ किया गया जिसमे सभी ने मिलकर सुमधुर सुंदरकांड पाठ को सुमधुर भजनो द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मंडल प्रवक्ता सरस्वती शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सुमित्रा साहू, राजकुमारी सिंहला, शीला मिश्रा, सिम्पल वैष्णव, शिवानी साहू, रेणु मिश्रा, संगीता ओझा, पुष्पा अलावत, विष्णु कांता उपाध्याय, मेघा उपाध्याय, कोमल उपाध्याय, सावित्री सुखवाल, पुष्पा अलावत, सुशीला बाबेल, सुशीला आगाल, कल्पना पुरोहित  इत्यादि महिलाओ ने कार्यक्रम मे भाग लिया।

पाठ के दौरान राम दरबार की मनमोहक झांकी सजाई गई।

अन्त मे आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप सभी से निवेदन किया गया कि अयोध्या मे बनने वाले राममंदिर के लिए सभी अपनी श्रद्धानुसार आर्थिक सहयोग देकर आहुति धर्म के काम मे आहुति अवश्य देकर अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

Don`t copy text!