Invalid slider ID or alias.

दो दिवसीय जैविक जागरूकता बैठक बम्बोरी में।

वीरधरा न्यूज़।बम्बोरी@श्री लोकेश जणवा/ श्री बंशीलाल धाकड़।
छोटीसादडी उपखंड मुख्यालय बम्बोरी गांव में दो दिवसीय जैविक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम की बैठक प्रथम दिन की बैठक कारूण्डा एमआर होटल बेरखन में आयोजित की गई एवं द्वितीय दिन की बैठक बम्बोरी के मांगीलाल जणवा के खेत पर आयोजित की गई। इस बैठक में किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई एवं जैविक खेती का दैनिक जीवन में महत्व भी बताया। मांगीलाल जणवा ने किसानों को जैविक वर्मी कंपोस्ट 10 पत्ती अर्क को कैसे बनाएं की जानकारी जैविक खेती करने के इच्छुक किसानों को इसके बारे में बताया। जैविक किसान बंशीलाल धाकड़ ने बताया कि कट्स मानव विकास केंद्र चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी राजदीप पारीक ,कट्स मानव विकास केंद्र चित्तौड़गढ़ प्रभारी मदन गिरी गोस्वामी ने किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करते हुए यह जानकारी दी की दैनिक जीवन के साथ साथ आने वाली पीढ़ी की के लिए जैविक खाद्य वस्तुओं के फायदे व रासायनिक केमिकल से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इन दोनों आसपास के गांवों खेती किसान भाइयों ने बैठक में भाग लिया एवं जैविक खेती को अपनाने का संकल्प लिया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ के मुख्य वैज्ञानिक डॉ योगेश कन्नौजिया, कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ के डॉक्टर रतन लाल सोलंकी ने जैविक खेती के महत्व एवं आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। कट्स जयपुर के सहायक निर्देशक दीपक सक्सेना कट्स चित्तौड़ के समन्वय गौहर महमूद ने अपने विचार व्यक्त किए। जैविक जागरूक किसान बंसी लाल धाकड़,गोपाल तेली, पंडित चेतन शर्मा,गोपाल मेनारिया, मोहनलाल ने भी अपने विचार अनुभव कर जैविक किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया।
इस दौरान राजदीप पारीक,मदन गिरी गोस्वामी,बंसीलाल धाकड़,मांगीलाल जणवा, मनोहर लाल अग्रवाल,पप्पू जणवा,किशन जणवा, लोकेश जणवा,श्रवण जणवा व कई किसान मौजूद रहे।

Don`t copy text!