Invalid slider ID or alias.

प्रदेशाध्यक्ष बने झंवर का पदभार ग्रहण एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह सम्पन्न।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।
चित्तौड़गढ़ ऑडिटोरियम में पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, सांसद सीपी जोशी, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चन्द्रभान सिह आक्या, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़,उपजिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, जीतू वर्मा जोजो ओर प्रतिष्ठा ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
——————————————
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष झंवर का राष्ट्रीय कार्यकारिणी ओर अतिथियों ने 51 किलो कि माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए, झंवर को प्रदेश की कमान सौंपी।
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम प्लास्टिक का विरोध नही बल्कि प्लास्टिक कचरे का विरोध करते है, ये एक मंच की मुहिम है, लाखो लोगो का जीवन इससे खतरे में पड़ रहा था इसे लेकर रिसाइकिल करने का प्लान मंच द्वारा बनाया गया। प्लास्टिक को रिसाइकिल करके बहुत कुछ बनाया जा सकता है, जो अभी मंच कर रहा है, यह हम सब की जिम्मेदारी है, सभी भागीदारी निभाए, प्रदूषण से हर साल सबसे अधिक 17 लाख मौते होती जो दुर्घटनाओं से भी कई अधिक है।
प्रदेश प्रभारी ओर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के सभी जिलों में मंच कार्य कर रहा है, कार्यकर्ता मंच की आंख है, कई अग्रीम मंच बने है सभी कंधे से कंधा मिलाकर मंच को आगे बढ़ाए एव प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में मंच को प्रदेश में ओर मजबूती मिलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दकने कहा कि दीनदयाल जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निश्चित ही नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विधायक चन्द्रभान सिह ने कहा कि सुरेश झंवर हमेशा से ही मंच के समर्पित रहे है आगे भी मंच को नई ऊंचाइयों पर पहुचायेंगे।
जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने कहा कि ये हमेशा सक्रिय रहते है हर क्षेत्र में जागरूक रहते है निश्चित रूप से मंच को प्रदेश में ओर मजबूती मिलेगी। ओर दीनदयाल जी के सिद्धांतों को हम अपने जीवन मे उतारे तो हमारा जीवन का उद्धार हो जाएगा।
सांसद सीपी जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जो जिम्मेदारी सौंप प्रदेशाध्यक्ष बनाया पूरा करेंगे, दीनदयाल जी ने अपना पुरा जीवन देश सेवा में समर्पित किया उनके विचारों को आगे ले जाना देश को मजबूती देगा, सांसद कोटे से भी रिसाइकिल के लिए जो कार्य करना होगा जो मशीन लगानी होगी हम हर समय तैयार है।
पूर्व यूडीएच मंत्री श्री चंद कृपलानी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ये मंच भाजपा का नही लेकिन दीनदयाल जी हमारे आदर्श है इनके कारण ही हम आज संगठित है। हमारे एक ऊर्जावान कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया में राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करता हु।
सभी ने मंच की संरक्षक रही दिवंगत किरण माहेश्वरी को दो मिनिट मोन रखकर श्रदांजलि दी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्ला ने माहेश्वरी की जगह पूर्व मंत्री कृपलानी को संरक्षण बनाकर उपरना ओढ़ा स्वागत किया।
इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए सभी मोजुद लोग एक कुर्सी छोड़कर बेठे ओर मास्क का स्तेमाल किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप काबरा ने किया, आभार प्रकट जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने किया।
इस दोरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मोजुद रहे।

Don`t copy text!