Invalid slider ID or alias.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया दीपदान।

वीरधरा न्यूज़। निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई निम्बाहेड़ा ने स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस की पूर्व संध्या पर निम्बाहेड़ा स्थित विवेकानंद सर्कल पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण कुमावत ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की 157 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद सर्कल स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा पर दीपदान कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस मौके पर नगर मंत्री चेतन वाथरा, कान्हा रावत, सज्जन सिंह राव, प्रहलाद सेन, नीरज शर्मा, संस्कार जैन, देवेंद्र कुमावत, लोकेश अहीर, दीपक साहू, देवेंद्र ठाकुर, पीयूष अस्तोलिया, रवि जाट, कुनाल, नवीन सेन, आशुतोष बजाज, मयंक मराठा, नितिन सुथार, पीयूष नाथ, अंकित सुथार, शुभम शर्मा, राहुल गाडरी, अनिल चौधरी, संदीप जाट, गोविंद वैष्णव, धीरज सुथार, तपन लड्ढा, भरत तेली, पप्पू सालवी, शंकर दास सहित कई पूर्व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विद्यार्थी परिषद द्वारा युवा दिवस पर इस बार युवा सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमे पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ये प्रतियोगिताएं ऑनलाइन होंगी तथा इनमे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा।

Don`t copy text!