Invalid slider ID or alias.

एटीबीएफ महिला नगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।
आचार्य श्री तुलसी ब्लड फाउंडेशन की चित्तौड़गढ़ महिला नगर कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ सभा भवन पन्नाधाय कॉलोनी में सम्पन्न हुआ।
महिला नगर उपाध्यक्ष अनामिका चौहान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि संस्थापक अध्यक्ष सुनील ढ़ीलिवाल थे, अध्यक्षता नगर अध्यक्षा पूर्णिमा मेहता ने की, कार्यक्रम के अतिविशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष देव शर्मा और जिलाध्यक्ष ओम जैन शंभूपुरा एवं विशिष्ट अतिथि, दिनेश वैष्णव ओर संजय जैन थे।
उपाध्यक्ष चौहान ने बताया कि कार्यवाहक अध्यक्ष देव शर्मा ने संस्थान के कार्यो के बारे में अवगत करवाया।
जिलाध्यक्ष ओम जैन ने नव गठित कार्यकारिणी का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।


संस्थापक सुनील ढ़ीलिवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जो आप सबको जिम्मेदारी सौंपी है आप इसपर खरे उतरे और अधिक से अधिक महिलाओ को जागरूक करने का प्रयास करें, संस्थापक ने नव गठित कार्यकारिणी नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता सहित पदाधिकारी अनामिका चौहान, नीरजा गर्ग, कोमल जोशी, सोनु जांगिड़, आशा कल, पायल झंवर, चैतन्या जैन, लीला कंवर चौहान, अरुणा पोखरना को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
संचालन पायल झंवर ने किया एव आभार प्रकट नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता ने किया।

Don`t copy text!