Invalid slider ID or alias.

गहलोत सरकार ने जनता के साथ धोखा कर हासिल की सत्ता, किसान और युवाओं से भी की वादाखिलाफी -डाॅ. पूनियां।

वीरधरा न्यूज़।जयपुर@ श्री राहुल भारद्वाज।

जयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने निवाई में भाजपा टोंक जिला इकाई द्वारा आयोजित पंचायतीराज के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों की कार्यशाला को सम्बोधित किया। कार्यशाला में सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, विधायक कन्हैयालाल चैधरी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, विधायक अशोक लाहोटी सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
डाॅ. पूनियां ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अभिमान होना चाहिए कि हम उस युग में है, जिसमें तरक्की है, सम्मान है एवं काम करने का सुअवसर है, आज भाजपा का कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाता है तो उसे शर्मिंदा नहीं होना पड़ता है, वह ठोक के कह सकता है कि मेरी पार्टी दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ पार्टी है।
डाॅ. पूनियां ने कहा कि गहलोत सरकार अपराध रोकने में विफल है, जनता के साथ धोखा कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा सहित सभी वर्गों से गहलोत सरकार ने वादाखिलाफी की है।

Don`t copy text!