Invalid slider ID or alias.

नोगामा जीव दया फाउंडेशन ने किया जीव दया रथ का शुभारंभ।

वीरधरा न्यूज़। बांसवाड़ा@ श्री सुरेश गांधी।
नोगामा जीव दया फाउंडेशन तत्वाधान में आज सीनियर माध्यमिक विद्यालय परिसर के बाहर जीव दया रथ का शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ में सरपंच नरेश परमार, दिगंबर जैन समाज के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गांधी, कोषाध्यक्ष महेंद्र गांधी, सुरेश चंद्र गांधी, सुभाष चंद्र नानावटी, विनोद दौसी, भरत पंचोरी, संदीप पंचोरी, नारायण कलाल, केसरीमल पंचोरी, दर्शन पंचोरी, राजा बाबू पंचोरी के आतिथ्य में रथ का शुभारंभ किया गया। जो नगर में भ्रमण करता हुआ प्रत्येक गली में जाएगा जहां पर गौशाला की गायों के लिए व जीवो के लिए अनाज सब्जियां फल आदि एकत्रित कर प्रतिदिन गौशाला में पहुंचाई जाएगी जीव दया रथ को अमित गांधी ने अपनी बेटी के जन्म दिवस पर 7 दिन का गौ ग्रास मे सहयोग दिया।
जीव दया मे समर्पित भाव से सभी धर्म प्रेमी बंधुओं को मुक्त हस्त दान देना चाहिए जीव दया फाउंडेशन के अध्यक्ष
आशीष पंचोरी ने बताया कि प्रतिदिन
4:00 बजे से नगर में प्रत्येक गलियों में सामग्री संग्रहित कर ग्राम वासियों के सहयोग से गौशाला में पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर सरपंच नरेश परमार ने कहा नौगामा नगर व जीव दया फाउन्डेशन की एक अच्छी पहल है जो जीव दया का अनूठा कार्य है सभी को जीवो के लिए भोजन अनाज रोटी फल सब्जियां देना चाहिए।

Don`t copy text!