Invalid slider ID or alias.

उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीणों ने घोड़ी पर बिठाया, भव्य स्वागत के साथ विदाई दी।

वीरधरा न्यूज़। बम्बोरी@ श्री लोकेश जणवा।
बम्बोरी। छोटीसादड़ी सादड़ी उपखंड मुख्यालय के जलोदा जागीर पुलिस चौकी से उप निरीक्षक बलवंत सिंह चूंडावत को राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर जलोदा जागीर,बम्बोरी,हडमतीया जागीर पचायत के समाजसेवियों व ग्रामीणों ने फूल-माला, श्रीफल,साफा पहनाकर डीजे व घोड़ी पर बिठाकर विदाई दी गई।


इस दौरान जलोदा चोकी स्टाफ हेड कॉस्टेबल सावरमल यादव,कॉस्टेबल मानसिंह शेखावत,देवेंद्र सिंह चौहान की मौजूदगी में विदाई दी गई।जिसके बाद जलोदा चोकी से स्टाफ के साथ छोटीसादड़ी थाना पहुंचे वहां भी स्वागत किया गया।उसके बाद वे अपने घर की ओर रवाना हुए।

Don`t copy text!