Invalid slider ID or alias.

पूर्व मंत्री कृपलानी व प्रधान का जगह जगह किया भव्य स्वागत।

वीरधरा न्यूज़।आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

आकोला। भाजपा नेत्री एवं राजसमंद विधायक स्व. किरण महेश्वरी की अस्थियां मेवाड़ के हरिद्वार के नाम से ख्यात मतृकुंडिया तीर्थ में विसर्जित की गई इसी कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी प्रोग्राम के बाद निम्बाहेडा लौटते वक्त आकोला मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृपलानी का स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणवत का भी जगह जगह स्वागत हो रहा है तथा प्रधान विभीन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे। इसी कड़ी में मंगलवार को बबराणा में प्रधान का स्वागत किया गया। इससे पुर्व सुरजपूरा में ग्रामीणों ने भरका देवी विधायक अर्जुन लाल जीनगर की पदयात्रा कार्यक्रम में जा रहे प्रधान का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधान ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं पर प्रमुखता से निर्णय कर समाधान किया जायेगा। साथ ही बढी हुए बिजली दरों को कम करने के लिए सरकार से बातचीत कर कम कराने का प्रयास किया जायेगा। पुर्व युडीएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी ने भी प्रधान का सोमवार को उपरना पहनाकर स्वागत किया तथा जनहित के कार्यो को प्रमुखता से करने के लिए कहा। पुर्व मंत्री कृपलानी ने भूपालसागर के वरीष्ठ एवं वयोवृद्धकार्यकर्ता भंवर लाल बापना के घर जाकर उनकी कुशल क्षेम पुछी। कृपलानी का आकोला कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व यूडीएच मंत्री केबिनेट श्रीचंद कृपलानी, प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, निम्बाहेडा पूर्व विधायक अशोक नवलखा, के स्वागत पर जिला मंत्री बलवंत ओस्तवाल, देशराज गुर्जर, भाजपा नेता श्यामलाल सेन, योगेंद्र गिरी गोस्वामी, उदय लाल छीपा, शंकरलाल मालीवाल, अमित खिची, कालुराम भील, लालाराम मेघवाल, किशन माली, नरेश माली, सुनील चपलोत, हिम्मत टांक, गौतम सोनी, मुकेश रेगर, विष्णु छीपा, रमेश पिछोलिया, राकेश पटवा, मोहित पायक आदि भाजपा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Don`t copy text!