Invalid slider ID or alias.

नेहरू युवा केंद्र ने डूंगला मे चलाया मिशन लाइफ जागरूकता अभियान

 

वीरधरा न्यूज़। डूंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डुंगला। नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में उपखंड डूंगला मे मिशन लाइफ लाइफ स्टाइल फोर एनवायरनमेंट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जानकारी में राष्ट्रीय स्वयं सेविका गायत्री शर्मा नें बताया की जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान के निर्देशानुसार मिशन लाइफ पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली में सार्थक बदलाव करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके द्वारा बताया कि इस कार्यक्रम में लोगों को प्रेरित किया गया। जिसमें संसाधनों के व्यर्थ उपयोग के स्थान पर सचेत उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश शामिल है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां जैसे-शपथ, स्वच्छता श्रमदान, पौधारोपण आदि के माध्यम से जन जागरूकता करने का प्रयास किया गया। जिससे सभी लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों के महत्व के बारे में याद दिलाया जा सके व कैसे पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली हमारे ग्रह और लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।
अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु मिशन लाइफ की शपथ स्टेट ओपन परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा दिलाई व वातावरण को शुद्ध रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए लोगों से अपील की।
इस दौरान प्रधानाचार्य विक्रम मीणा, रामकिशन जोशी , सुरेश कुमार सालवी आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!