Invalid slider ID or alias.

चंदेरिया मे साक्षी के हत्यारे साहिल को फांसी की मांग को लेकर केंडल मार्च निकाला।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।दिल्ली में निंदनीय घटना साक्षी के हत्यारे साहिल को फांसी की मांग को लेकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के निर्देशन मे भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हंसराज सुवालका के नेतृत्व में चंदेरिया मे सिद्धि विनायक कॉलोनी रोलाहेड़ा रोड से गणेश चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें पार्षद प्रतिनिधि और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच मंडल अध्यक्ष सावंत सिंह राठौड़, एससी मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष चंचल खटीक अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अरमान खान, प्रियंका गवारिया, तमन्ना, हर्षिता, मानव सेवा संस्थान उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह शैतान मुकेश शर्मा, सिंह, लाल सिंह, शुभम सुवालका, योगेश सुवालका, बंजी भाटी हाशिर, जगदीश बेरवा बालू लोहार, ललित रेगर देवीलाल सालवी, हीरा लाल जटिया, सुजल जैन और सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
सभी ने नारेबाजी करते हुए साक्षी के हत्यारे को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की।

Don`t copy text!