Invalid slider ID or alias.

गंगरार मे महर्षि गालव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली, जगह जगह हुआ स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को गालव समाज द्वारा महर्षि गालव जयंती के अवसर पर प्रातः हवन पूजा पाठ किया गया। सांयकाल महर्षि गालव की भव्य शोभायात्रा आयोजित हुई शोभायात्रा का शुभारंभ महर्षि गालव भवन से हुआ। शोभा यात्रा पुरबिया चौगान, चांदपोल, सदर बाजार, नेहरू चौक, बस स्टैंड, हाई सेकेंडरी मार्ग होते हुए पुनः गालव भवन पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान समाज जन भगवान के भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। एवं भगवान श्री चारभुजा नाथ भी नगर भ्रमण को निकले समाज जनों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए भगवान की यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सोमवार रात्रि में स्थानीय भजन गायक कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ गणपति वंदना से हुवा तत्पश्चात गुरु वंदना की गई। भगवान की महाआरती के पश्चात भक्तजनों में महाप्रसाद वितरण किया गया।

Don`t copy text!